महिला से ज्वालापुर में आभूषण की ठगी, केस दर्ज
हरिद्वार, मई 16 -- ज्वालापुर क्षेत्र में महिला को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर कॉलोनी निवासी गीता पत्नी वेद प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार रात वह शिवलोक कॉलोनी से घर लौट रही थीं। गोविंदपुरी स्थित यूको बैंक के पास पहुंचने पर एक युवक ने उनसे मेरठ जाने वाली बस के बारे में पूछा। इसी दौरान दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया और पहले युवक से बातचीत करने लगा। दोनों ने उन्हें अपनी बातों में इस तरह उलझाया कि वह उनके झांसे में आ गईं। यह भी पढ़ें- महिला से ज्वालापुर में आभूषण की ठगी, केस दर्ज आरोप है कि युवकों ने उनके कान के कुंडल और सोने का ओम उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पति का फोन आने पर ठगी का एहसास हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.