गौरीगंज, अप्रैल 25 -- जगदीशपुर। बाराबंकी जिले के शुकुलपुर मजरे कल्याण का पुरवा निवासी आशा ने जगदीशपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह भाई की दवा लेने जगदीशपुर आई थी। लौटते समय पेट्रोल पंप के पास जब वह सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी वहां मिले दो युवकों ने खुद को पोस्ट आफिस का कर्मचारी का कर्मचारी बताकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने बहाना बनाकर उसके गहने और नकदी एक लिफाफा देकर उसमें रखवा दिया। रामगंज चौराहे के पास उसे उतारकर दोनों युवक चले गए। लिफाफा खोलने पर उसमें कागज के टुकड़े और कंकड़ मिले। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...