बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता मरका थाना के ग्राम मिर्जापुर निवासिनी चुन्नी देवी पत्नी सीताराम प्रजापति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बबेरू से जरोहरा मायके आ रही थी। रास्ते में ई रिक्शा में एक व्यक्ति ने कहा कि आपका ओरन इंडियन बैंक में 30 हजार रुपया आया है। विश्वास कर उसके साथ ओरन चली गई। उसने वहां बैठाकर बैंक पर्ची लेकर कहा कि बैंक में गहना की फोटो नेट में लोड करने पर भुगतान होगा। इस पर सोने की टाप्स, माला, पायल ले लिया और गायब हो गया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.