महिला से जबरदस्ती का प्रयास, मुकदमा दर्ज
गंगापार, अप्रैल 22 -- रात में घर के पास खाली खेत में शौच के लिए गई महिला से जबरदस्ती का प्रयास किया गया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने गांव के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि वह मंगलवार की रात लगभग नौ बजे शौच के लिए घर के पास खाली पडे खेत में बैठ गई। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक आया और उसके साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों के आने पर किसी तरह उसकी इज्जत लूटने से बची। पीड़िता ने मऊआइमा थाना में बुधवार को गांव के शिवपूजन उर्फ झुल्लर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.