महिला से जबरदस्ती का प्रयास, प्राथमिकी
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 8 अगस्त को धान खेत देखने गई एक महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास करने और सफल नहीं होने पर मारपीट कर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बाबत चकमेहसी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें कनुआ के विनोद राम को नामजद आरोपित किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि महिला से आरोपित व्यक्ति ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया और असफल होने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला पर बगल में घास काट रही एक महिला के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। महिला का इलाज पूसा स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.