गिरडीह, फरवरी 12 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां पथ पर एक महिला के साथ छेड़खानी का सोशल मीडिया में बुधवार को तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला रो-रोकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दे रही है। महिला का कहना है वह सतगावां थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसे घर पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक को रोककर मुझे खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। मेरे विरोध करने पर मेरे साथ धक्का-मुक्की करने लगे। मैं जोर जोर से जब चिल्लाने लगी तो कुछ राहगीर दौड़कर मेरे तरफ आने लगे। इस बीच लोगों को आते देख दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर भुक्तभोगी महिला के द्वारा थाना में आवेदन भी दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.