औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने जितेंद्र यादव, अमित यादव, हर्षित यादव उर्फ निक्की निवासी नगला जमुना मुहम्मदाबाद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पांच जनवरी को वह घर में नहा रही थी, तभी हर्षित यादव घर में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पति व सास मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान अन्य आरोपी भी पहुंच गए और मारपीट की। आरोप है कि अमित यादव ने तमंचे से पति पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...