अयोध्या, सितम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। थाना कैंट क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक व्यक्ति पर उसके साथ अभद्रता करने, कपड़े फाड़ने और रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार की शाम हुई घटना के बाद देर रात महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि वह अपने बच्चे को घुमाने के लिए सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान करुण निषाद नाम का व्यक्ति कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और रेप करने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत...