रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। महिला से छेड़छाड़ और तलवार से हमला करने के मामले में आरोपी परवेज आलम उर्फ मटन को झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। आरोपी 5 अगस्त 2025 से न्यायिक हिरासत में है। मामला डोरंडा थाना कांड संख्या 232/2025 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, 3 अगस्त 2025 की रात परवेज आलम पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। विरोध करने पर वह तलवार लेकर लौटा और बीच-बचाव करने वाले युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी उंगलियों और सीने पर चोटें आईं। अदालत ने कहा कि केस डायरी, गवाहों के बयान और चोट की मेडिकल रिपोर्ट प्रथम दृष्टया गंभीर आरोपों की पुष्टि करती है। अदालत ने माना कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए इस चरण में जमानत देना उचित नहीं होगा और याचिका खारिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.