सुपौल, अप्रैल 9 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला दो बच्चे की मां है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, मंगलवार दोपहर पीड़िता अपने घर के पूरब स्थित खेत से गेहूं उठाकर ला रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव भगवानपुर वार्ड संख्या 6 निवासी मुकेश ठाकुर ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से पकड़ लिया। आरोप है कि मुकेश ने चाकू का भय दिखाकर महिला को जबरन मकई के खेत में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.