गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। संजयनगर सेक्टर-23 में एक महिला ने तीन पड़ोसी युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट की कोशिश, घर में घुसकर बदसलूकी और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाली महिला के मुताबिक बीते 10 अप्रैल की रात करीब एक बजे वह पति के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान गली में मौजूद वेदांश शर्मा उर्फ बोबी, करन ठाकुर उर्फ बाली और राहुल शर्मा उर्फ शैली ने उन्हें देखकर आपत्तिजनक इशारे किए। विरोध करने पर करन और वेदांश मारपीट की नीयत से उनकी ओर दौड़े। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वह अपने घर में घुस गईं, लेकिन आरोपियों ने गेट पर लात मारी और पथराव किया। इसके बाद तीनों बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि करन ने उनकी बेटी को उठाने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.