बिजनौर, मई 14 -- पानप दास समाधि परिसर प्रकरण में हुए विवाद के बाद आरोपी दरोगा पर निलंबन की गाज गिर गई। दारोगा पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। घटना को लेकर महिला आयोग की सदस्या संगीता जैन ने पीड़िता के सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराए थे। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि 5 मई की रात्रि कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी और समाधि स्थल पर रहने वाले एक परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए महिला के पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रकरण में बीते रविवार को महिला आयोग सदस्या संगीता जैन पीड़िता के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्होंने सीओ कार्यालय में पीड...