नोएडा, जून 28 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से एटा निवासी महिला ने बताया कि वह वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में रह रही है। बीते दिनों जेवर निवासी पप्पू ने उसे काम करने के लिए अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद महिला उसके घर पर काम करने लगी। महिला ने बताया कि शनिवार को पप्पू ने उसे काम करने के लिए फोन करके घर बुलाया। जब वह घर पहुंची तो छेड़छाड़ करने लगा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...