पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 फरवरी को रात नौ बजे गांव के धर्मेंद्र, शिवदयाल और जगदेई ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। जब उसने विरोध किया तो धर्मेंद्र और शिवदयान ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी नूरिया सुभाष मावी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.