पीलीभीत, नवम्बर 17 -- जहानाबाद। घर में घुसकर महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। शोर शराबे पर पहुंची घर की महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी होने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 15 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसकी नंद और सास घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। उसके पति दिल्ली में काम करने गए हुए थे। इस दौरान गांव का ही मुजीब खान उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.