लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो वह न्यायालय चली गई। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि घटना 20 मार्च 2026 की है। पुरानी रंजिश के चलते नईम, कय्यूम और सलीम उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर उसकी मां बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर उसका भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपियों से छुटकारा मिला। घटना की सूचना थाना खीरी में दी गई, लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और केवल मारपीट की तहरीर ...