उरई, अप्रैल 1 -- उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र के इकलासपुरा चौहरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी नीरज श्रीवास्तव व अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...