अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। शहर में धनौरा रोड स्थित धनौरा बस स्टैंड के पास एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और कपड़े फाड़ने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के मुताबिक वह 19 फरवरी की शाम करीब पांच बजे रमजान का सामान खरीदने अमरोहा शहर आई थी। आरोप है कि धनौरा रोड पर पहले से घात लगाए खड़ा गांव निवासी एक युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे मिला। पीड़िता का कहना है कि युवक ने अशोभनीय इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मुख्य आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए खींचतान में कपड़े फाड़ दिए और अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.