मुरादाबाद, जनवरी 7 -- कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और पति पर जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सुरजन नगर रोड स्थित गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि गांव मानावाला निवासी रामवीर लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और आए दिन अभद्र टिप्पणियां करता था। पीड़िता ने 8 दिसंबर 2025 की शाम करीब 8 बजे रामवीर उसके घर के बाहर खड़ा होकर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर में जयपाल, रामदत्त, रमेश, चंद्रपाल पुत्रगण भोला तथा जोगेंद्र पुत्र बाबू हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेक...