हरदोई, मई 5 -- सांडी। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि 28 अप्रैल को गांव के ही ताहिर और कलीम ने उसे मोबाइल पर कॉल कर कढ़ाई के लिए कपड़े लेने के बहाने घर बुलाया। महिला के अनुसार, जैसे वह आरोपितों के घर पहुंची, दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उलाहना देने पर आरोपितों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष बसन्तराम ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.