फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक युवक ने घर में महिला को अकेली देख कर छेड़छाड़ की। महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मक्खनपुर के एक गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि नौ दिसंबर की रात में वह घर पर थी। इस दौरान मोहिनीपुर निवासी कान्हा यादव घर पर खाना लेने आया। महिला का आरोप है कि जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपी कान्हा ने उसका हाथ पकड़ लिया तथा छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...