पाकुड़, अप्रैल 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुद्धू पहाड़िया कूड़ापाड़ा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 163/25 पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने, उसके साथ मारपीट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बुद्धू पहाड़िया को उसके गांव कूड़ापाड़ा से धर दबोचा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.