गाजीपुर, जनवरी 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में धान की बाली बीन रही महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर फावड़े से प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया गया। घटना 30 दिसंबर की है। पीड़िता के पति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार विवाहिता गांव के ही एक खेत में गिरी हुई धान की बालें इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच गांव का ही निवासी विकास सिंह वहां पहुंच गया और महिला को जातिसूचक गालियां देने लगा। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया। इस पर आरोपी ने उससे छेड़खानी की। यही नहीं पीछे से उसके सिर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.