मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​कच्ची पक्की ओपी के मुरौल इलाके में एक महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में पीड़िता ने कच्ची पक्की ओपी में आवेदन दिया था, जिसपर शुक्रवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़िता ने बताया है कि बीते गुरुवार सुबह आठ बजे वह गांव के पश्चिम दिशा की ओर शौच के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपित नितेश कुमार व दीपक कुमार ने अश्लील इशारे करते हुए करीब आने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसको खेत में पटक दिया। इसी बीच आरोपितों के परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। आरोप है कि सकलदीप सिंह ने रॉड से महिला के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। शोर सुनकर जब महिला के पति बचाने आए तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया ...