गाजीपुर, जनवरी 8 -- दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार के चौहान मार्केट में तीन माह पूर्व ऑटो से शिव चर्चा में भाग लेने जा रही आजमगढ़ के जहानागंज निवासी बबीता सिंह का पर्स छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर जेल भेज दिया। एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि बीते 12 अक्तूबर को एक ऑटो में कई महिलाएं सवार होकर शिव चर्चा में भाग लेने जा रही थी। दुल्लहपुर बाजार के चौहान मार्केट में झपट्टा मारकर पल्सर सवार ने महिला का पर्स छीन लिया जिसमें मोबाइल और नगदी भी था। पुलिस ने छानबीन करते हुए बुधवार की देर शाम खडौरा गांव स्थित हनुमान मंदिर से बाइक सवार एक युवक को पकड़ा। युवक ने अपना नाम सत्यम खरवार निवासी रैकवारडीह थाना सरायलखनसी जनपद मऊ बताया। सत्यम के खिलाफ मऊ कोतवाली में आर्म्स एक्ट सहित कुल तीन मुकदमा पहले से दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.