पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में बंगापानी के तोली गांव में महिला की चेन छीनने के आरोप में पुलिस ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र और उसकी महिला मित्र को गर्जिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। छात्र के साथ गई महिला मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी बताई जा रहा है। पुलिस ने छीनी गई चेन बरामद कर ली है। आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस को दी तहरीर में 38 वर्षीय ममता देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से सरसों निकालने खेत जा रही थी। सड़क किनारे बाइक पर खड़े एक युवक और युवती ने नेटवर्क न होने की बात कहते हुए मोबाइल फोन मांगा। 50 मीटर पैदल चलने के बाद युवक ने ममता को बलपूर्वक पकड़ और साथ आई युवती ने गले से सोने की दो मालाएं छीन लीं। महिला का दावा है कि माला का वजन एक से डेढ़ तोला तक है। एसपी अक्षय प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.