हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित व्यस्ततम जुलू पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार दो उपद्रवियों ने एक महिला को अपना निशाना बनाने की कोशिश की, हालांकि महिला की सतर्कता के कारण अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना जुलू पार्क स्थित जीएसटी कार्यालय के समीप की है। पीड़िता निधि रानी पति राजीव नायक सुबह के समय अपने किसी निजी कार्य से घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके पास रुकते ही गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया।जैसे ही अपराधियों ने झपट्टा मारा, निधि रानी ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना बचाव किया। पीड़िता ने बताया कि हमलावरों के अचानक किए गए हमले से वह घबराई नहीं, बल्कि सतर्क हो गईं...