उरई, अप्रैल 13 -- जालौन, संवाददाता। लगभग चार माह पूर्व मायके आ रही महिला को चार युवकों ने यूकेलिप्टस के बगीचे में खींचकर तमंचे की दम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आोरिपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने न्यायालय को बताया कि उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास निवासी कौशल सतीश, कैलाश एवं कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा निवासी जितेंद्र उसे देखकर अश्लील बातें करते थे और अश्लील फब्तियां कसते थे। जिसका वह विरोध करती थी। इससे चारों उससे रंजिश मान बैठे। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.