बहराइच, अप्रैल 14 -- बहराइच, संवाददाता। घर में अकेली महिला को पाकर एक शोहदे ने घर में घुसकर उससे बलात्कार का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को लात-घूंसों से मारकर घर से भगा दिया। इसके बाद उसने हरियाणा में मजदूरी कर रहे अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। मामला बौंड़ी थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली के एक मजरे का है, जहां पीड़िता अपने पति के बाहर रहने के कारण अकेली रहती है। पांच अप्रैल को एक युवक घर में जबरन घर में घुस आया और उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। घटना के बाद महिला ने पहले लोकलाज के डर से मामला छिपाए रखा, लेकिन बाद में पति को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- युवक ने घर में घुस कर महिला से किया दुराचार पति ने अपने बड़े भाई को पूरी बात बताकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके बाद जेठ पीड़िता को थाने ले गया और आरोपी के खिलाफ नाम...