सुपौल, जुलाई 7 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू शनिवार की शाम को स्थानीय जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहूंचे। जहां उन्होने समीप स्थित सहनी बस्ती में जाकर एक महिला से घर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास मामले पर कड़ी प्रतक्रियिा दी है। घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस घटना के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी होगी। अज्ञात को ज्ञात कर सबो को समुचित सजा दिलाई जायेगी। पीड़ित महिला के परिजनों ने मंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि बीते 25 जून की रात मो. अमरूल का पुत्र 24 वर्षीय मो. फोकचा चार अज्ञात अन्य यूवकों के साथ रात्रिकाल घरो घुस गया। घर में सोई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर शराबा के बाद सभी आरोपी भाग गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.