वाराणसी, अक्टूबर 10 -- रामनगर, संवाददाता। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया। यह कार्रवाई मुख्य न्यायधीश (पंचम) की कोर्ट के आदेश पर हुई। मामले में पीड़िता ने पांच लोगों पर आरोप लगाया है। रामनगर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि एक चिट फंड कंपनी से जुड़े पांच एजेंटों ने उससे पांच लाख रुपये निवेश कराए थे। कुछ दिनों बाद कंपनी बंद हो गई। जानकारी होने पर महिला एजेंटों पर रुपये वापस करने का दबाव बनाने लगी। आरोपी उसे कुछ दिन तक बरगलाते रहे। आरोप है कि बीते मार्च में जब वह तगादा करने पहुंची तो उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे महिला घर पहुंची और परिजनों को सच्चाई बताई। इसके बाद परिजनों संग थाने पहुंची। थाने पर जब सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। रामनगर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.