महिला से गैंग रेप में चार सगे भाइयों समेत छह को सजा
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- खेत में फसल की रखवाली कर रही महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने के एक मामले में कोर्ट ने चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिला जज शिवकुमार सिंह ने सभी आरोपियों को दस-दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही प्रत्येक आरोपी को 11500 रुपये जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है। डीजीसी अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 17 जून 2014 की रात अपने पति के साथ खेत पर मूंगफली और मक्के की फसल की जानवरों से रखवाली कर रही थी। तभी रात करीब 11 बजे गांव के ही मनोज, प्रकाश, विद्यासागर और गुड्डू (चारों सगे भाई) अपने रिश्तेदार संदीप व खुशीराम के साथ खेत पर आये। इन लोगों ने महिला के पति को एक पेड़ से बांध दिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से महिला के साथ दुराचार किया। दुराचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.