रुडकी, अगस्त 29 -- मंगलौर, संवाददाता। एक गांव निवासी महिला से गैंगरेप के मामले में फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को महिला के पति की तहरीर पर जयकुमार और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि दोनों आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ सैदपुर के जंगल में ले गए थे। वहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...