शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- चौक कोतवाली क्षेत्र में महिला से गाली-गलौज और धमकी के आरोप को लेकर मंगलवार शाम को कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा हुआ। मुकदमा दर्ज करने में देरी के आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लोग कोतवाली गेट पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया, इसके बाद मामला शांत हुआ। मोहल्ला भारद्वाजी निवासी माधुरी देवी ने चौक कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बाहर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण में पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्होंने नगर निगम कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के बाद नाप और जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और वह उनसे बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला खालिद और उसका बेटा वहां पहुंच गए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.