हाथरस, जनवरी 30 -- कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव महौ में शुक्रवार को शौच के लिए जा रही महिला के लिए रास्ता न देने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। छत से एक युवक ने जमकर ईंट फेंकी। सोशल मीडिया पर पथराव किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार सुबह गांव महौ में एक महिला राजकुमारी पत्नी हरिओम कुमार शौच के लिए जा रही थी। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उसे देखकर कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद एक युवक ने छत से ईंटों के जरिए पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना इलाका पुलिस को दी गई,सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.