फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। थाना पल्ला क्षेत्र में महिला को बातों में फंसाकर उसके गहने उतरवाने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस एक अन्य महिला आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सेहतपुर निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की शाम वह चेतन मार्केट गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे दो महिलाएं और एक युवक मिले। उन्होंने उससे एटीएम का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि उन्होंने महिला को झांसे में लेकर उसके गहने उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने नई दिल्ली...