महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक।वेव सिटी पुलिस ने सोमवार देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए सोने के कुंडल, मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद हुए है।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक नागर और सचिन नागर हैं। दोनों गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित कचेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वेव सिटी निवासी मुन्नी ने शिकायत दी थी कि 25 अप्रैल को बाइक सवार तीन युवक उनके कानों के कुंडल लूटकर भाग गए। उनकी शिकायत दर्ज कर टीम गठित की गई। पुलिस टीम इस मामले में अंकित जाटव, दीपक नागर और सचिन नागर की तलाश कर रही थी। तीनों ही ग्राम कचेड़ा के रहने वाले हैं। सोमवार देर रात डासना में जांच के दौरान पुलिस ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.