अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी बंबे के पास रविवार को दूध लेकर लौट रही महिला से बाइक सवार लुटेरे कुंडल लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे में ही दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया कंुडल बरामद हुआ है।सांई विहार कालोनी निवासी लोंगश्रीदेवी रविवार की सुबह करीब छह बजे घर से दूध लेने गई थी। वापस लौटते समय बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। लुटेरों ने लोंगश्री के कान पर झपट्टा मार दिया और कुंडल लूटकर फरार हो गए। वारदात में लोंगश्री का कान फट गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले,फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया। लुटेरों के पास से लूटा गया कुंडल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आसिफ पुत्र रज्जाक निवासी ...