महिला से कुंडल लूट,30 मिनट में पकड़े गए बदमाश
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। ससुराल से घर जा रही महिला के बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर एक्टिव हुई पुलिस ने 5 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा करके 30 मिनट में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से छीने गए कुंडल बरामद हो गए हैं। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी बबलू वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ अपनी ससुराल जहानाबाद से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से 25 ग्राम सोने की चेन झपटी जैसे ही वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहे के समीप स्थित फ्लाईओवर पहुंचा। तभी बाइक सवार दो बदमाशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.