महिला से कुंडल ठगने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने महिला को बातों में लगाकर कुंडल ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ठगा गया एक कुंडल, 4360 रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरोह की महिला सदस्य अभी फरार हो। जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी कल्पना गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 18 फरवरी की शाम को वह घरेलू सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी, जैसे ही वह खरबंदा गारमेंट्स के पास कोठी गेट पर पहुंची तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति और महिला नेे उसे बातों में लगाकर बहला फुसला लिया। आरोपी पीड़िता के दोनों कुंडल लेकर फरार हो गए। वारदात की फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.