महिला से कुंडल छीनने वाला गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद। वेव सिटी पुलिस और स्वॉट टीम ने झपटमारी की घटना में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक महिला के कुंडल झपटकर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक एक अप्रैल को एक व्यक्ति ने वेव सिटी थाने में शिकायत दी थी कि बदमाश उसकी पत्नी के कान के कुंडल झपटकर फरार हो गए। वेव सिटी पुलिस और स्वॉट टीम टीम ने आरोपी आबिद निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सुनसान स्थानों पर महिलाओं और राहगीरों से जेवरात और नकदी छीन लेता था। लूटी गई रकम से वह अपने शौक और खर्च पूरे करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.