प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि सोमवार दोपहर दो बजे वह मजदूरी करके घर लौट रही थी, तभी नहर की पुलिया पर बैठे दो लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट करते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, साड़ी और कपड़ा फाड़ दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना क्षेत्र के रतनमई के भाई अनुज प्रजापति, अजय प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...