महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा
अलीगढ़, अगस्त 9 -- दादों, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा डंडे के बल पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का विवरण पीड़ित महिला के अनुसार, बीते शुक्रवार की देर रात वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके पति और अन्य परिजन घर के पास खुली जगह में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का विकास, पुत्र मौहर सिंह, हाथ में डंडा लेकर घर में घुस आया। उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और सो रही महिला को दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब महिला के पति वहां पहुंचे, तो आरोपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.