फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने महिला से 1.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और बुलंदशहर से पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आबिद और मोहम्मद नईन के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साला हैं और चूड़ियां बनाने का काम करते हैं। एसजीएम नगर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 15 मार्च को उसके पास उसके देवर के नाम से फोन आया, जो रूस में काम करता है। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसके खाते में छह लाख रुपये भेज रहा है और बैंक से कॉल आएगा। यह भी पढ़ें- महिला से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कुछ देर बाद महिला के पास कथित बैंक अधिकारी का फोन आया।इसके बाद फिर से देवर के नाम से कॉल कर कह...