चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी संयुक्ता दास ने सोने का चेन छिनतई का मामला थाना में दर्ज कराया है। बीते 2 मई को दर्ज मामले में बताया गया कि 1 मई को संयुक्ता दास अमला टोला स्थित बहन के घर से दिन के लगभग 3:15 बजे घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह एसपीजी मिशन कंपाउंड के पास पहुंची पीछे से एक बाइक में दो युवक सवार होकर आए और उसके गले से सोने के चेन छीन कर भाग गए। सदर थाना में चोरों के खिलाफ चेन छिनतई करने का केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.