बगहा, जनवरी 7 -- रामनगर। उचक्कों ने दिन दहाड़े महिला से 47 हजार रूपया छीन लिया। घटना बुधवार के दिन की नगर के सरयू सिंह चौक के समीप की हैं। रामनगर थाना क्षेत्र के धोकराहा गांव निवासी जहांगीर हुसैन की पत्नी सितारा खातून बुधवार को भगत सिंह चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से सैंतालीस हजार रूपया निकाल कर झोला में रख कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सरयू सिंह चौक के समीप दो लोग आकर उससे खुदरा मांगने लगें। ने खुदरा होने से इंकार किया तो वह लोग उसके हाथ में रखा पैसों का झोला छीन कर भाग निकले। महिला ने इस सबंध में थानें को आवेदन दिया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.