बलिया, फरवरी 25 -- रतसर। इलाके के मझौवा निवासी प्रमिला से दो दिन पहले उचक्कागिरी की घटना में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही महिला से गड़वार बाजार से सटे त्रिकालपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर सोने का चेन झपट लिया। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गयी। पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पकड़ी गयी आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.