जौनपुर, फरवरी 5 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ चार युवकों ने अश्लील हरकत की। इस मामले में पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुर ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया है कि सोमवार को समय लगभग सात बजे सुभाष पटेल, ज्ञानचन्द्र पटेल, सुनील पटेल, सुजीत पटेल छींटाकशी करने लगे तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुभाष पटेल, ज्ञान चंद पटेल, सुनील पटेल, सुजीत पटेल थाना मुंगराबादशाहपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.