महिला से अश्लील हरकत कर सोने की चेन ले उड़ा युवक
बागपत, मई 21 -- अमीनगर सराय। कस्बे की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसकी दूर की रिश्तेदारी से एक युवक वहां आया। उसने पीने के लिए पानी मांगा। युवक ने जेब से दो पाउच निकाले और एक गिलास खुद और दूसरा उसे दे दिया। पीड़िता ने बताया कि पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इस बीच युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने जैसे तैसे फोन कर अपनी सास को घर बुलाया। आरोपी सास को देख उसके गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक से उपचार कराया। यह भी पढ़ें- विवाहिता से छेड़छाड़, सास को पीटा थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.