हरिद्वार, मार्च 24 -- कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकत, उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस में रहने वाला हिमांशु शर्मा 7-8 महीने से उसका पीछा कर रहा है और अश्लील इशारे भी करता है। 20 दिसंबर 2025 को सुबह आरोपी ने बालकनी में आकर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी और उसकी मां साधना ने गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला के पति को भी चोट आई। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी मकान खाली कर गया, जाते समय भी धमकी दे गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.